भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: ट्रेन रवाना होने से 24 घंटे पहले जारी होगा पैसेंजर चार्ट

KK Sagar
2 Min Read

रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को ट्रेन की कन्फर्म सीट की जानकारी पहले से मिल सकेगी। भारतीय रेलवे ने पैसेंजर चार्ट बनाने की समयसीमा में बड़ा बदलाव करते हुए एक नई व्यवस्था लागू करने की शुरुआत कर दी है।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की है। अब ट्रेनों का पैसेंजर चार्ट ट्रेन के रवाना होने से 24 घंटे पहले ही तैयार किया जाएगा। पहले यह चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से महज 4 घंटे पहले ही जारी किया जाता था, जिससे यात्रियों को आखिरी समय तक कन्फर्म टिकट की जानकारी नहीं मिल पाती थी।

इस नई व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 6 जून से पश्चिम रेलवे के बीकानेर डिवीजन में एक ट्रेन पर लागू किया गया है। शुरुआती परिणाम सकारात्मक बताए जा रहे हैं, और अगर ट्रायल सफल होता है तो इसे देशभर में लागू किया जा सकता है।

Advertisement

नई व्यवस्था से यात्रियों को ये होंगे फायदे:

यात्रियों को जल्दी पता चल जाएगा कि उनकी टिकट कन्फर्म हुई है या नहीं।

रिफंड लेने या वैकल्पिक योजना बनाने का अधिक समय मिलेगा।

ट्रेनों में बढ़ती मांग को देखकर रेलवे अतिरिक्त कोच या क्लोन ट्रेन चलाने का निर्णय पहले ही ले सकेगा।

आखिरी समय पर टिकट कैंसिल करने की अनावश्यक हड़बड़ी नहीं होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा और योजना बनाने में सहयोग देना है। वहीं, तत्काल (Tatkal) और अन्य विशेष कोटा बुकिंग प्रक्रिया पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....