रामलला के स्वागत में दीपों से जगमगा उठी लौहनगरी, खुशियों की मन रही दीपावली, लोगों में खूब उत्साह

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। पूरे भारतवर्ष के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की ही चर्चा हो रही है। भारत के हर शहर, हर गली-मोहल्ले का माहौल ही आज खुशियों से भरा है। हर किसी के चेहरे पर खुशी है, हर किसी में गजब का उत्साह है। हर ओर जय श्री राम के जयकारे है और हर जुबां यहीं गुनगुना रही कि ‘राम आएंगे’।

वैसे अयोध्या में आज रामलला के विराजने के साथ ही आज का दिन सभी के लिए यादगार बन गया। अयोध्या में तो उत्सव का माहौल है। लेकिन जमशेदपुर भी पूरी तरह राममय है। जिसकी तैयारी लोग कई दिनों से कर रहे थे। सुबह से लोग पूजा-अर्चना और भजन कीर्तन में लगे थे। आज के दिन के लिए जमशेदपुर के कई मंदिरों को भी भव्य सजाया गया है। फूलों और रोशनी से साकची का शीतला मंदिर नहाया हुआ है। इस मंदिर में अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई दिनों से अनुष्ठान भी किये जा रहे थे।

मानगो के शिव शक्ति मंदिर में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोविंन्दपुर के शिव मंदिर में शोभायात्रा निकालने के साथ प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है। जहां सुबह से लोगों में खूब उमंग रहा, वहीं शाम होते ही घर-घर में दीप जगमगा उठे। हर ओर दीपों की रौशनी देख कर दीपोत्सव सा नज़ारा लग रहा। लोग भगवान राम के स्वागत में कोई कमी नहीं रहने देना चाहते। इसलिए दीपों के साथ रंगोली से भी घरों को सजाया गया है। आज के इस अवसर पर लोग खूब पटाखे भी जला रहे है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *