Homeशिक्षाजैक ने जारी किये दसवीं और बारहवीं के नतीजे : मैट्रिक की...

जैक ने जारी किये दसवीं और बारहवीं के नतीजे : मैट्रिक की परीक्षा में छह स्टूडेंट्स ने किया टॉप : 6 में से 5 हैं लड़कियां

मिरर मीडिया : झारखंड में दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर दिये हैं। आपको बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 21 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर चुका है। JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर देखा जा सकता है

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैक की माध्यमिक परीक्षा 3.81 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। जिनमें से 3 लाख 73 हजार 893 लाख उत्तीर्ण हुए। फर्स्ट डिवीजन पास करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2 लाख 25 हजार 845 रही जबकि सेकंड डिविजन 1 लाख 24 हजार 33120 छात्रों को आए। थर्ड डिविजन से 23 हजार 524 छात्र पास हुए।

जैक की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 66 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 91.43% स्टूडेंट पास हुए। फर्स्ट डिवीजन से 54 हजार 768 विद्यार्थी पास हुए जबकि सेकंड डिविजन 5 हजार 117 और थर्ड डिविजन 13 स्टूडेंट्स का रहा।

झारखंड 10वीं बोर्ड में इस बार छात्रों की संख्या 1 लाख 83 हजार 591 थीं जबकि छात्राओं की संख्या 2 लाख 07 हजार 507। 10वीं बोर्ड में कुल 1 लाख 75 हजार 720 छात्र पास हुए जबकि छात्राओं के पास होन की संख्या 1 लाख 98 हजार 175 रही. इस तरह देखें तो कुल 95.71 फीसदी छात्र सफल हुए जबकि छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 95.50 रहा।

कोडरमा रहा अव्वल जामताड़ा रह गया सबसे पीछे

जैक की ओर से जारी किए गए नतीजों की जिलावार तुलना की जाए तो इस बार कोडरमा ने बाजी मार ली है और सबसे पीछे रह गया है जमाताड़ा। झारखंड की राजधानी रांची जो जिला भी है, इस नतीजे में 6ठे स्थान पर खड़ी है। पास करने वाले विद्यार्थियों में कोडरमा का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। यहां के 98.126 प्रतिशत स्टूडेंट्स दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मास हुए हैं, दूसरे नंबर पर हजारीबाग रहा है जिसके 97.298 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा पास किया। गिरिडीह के 97.215 प्रतिशत बच्चों ने पास करते हुए अपने जिले को तीसरे नंबर पर रखा, जबकि पलामू और चतरा क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। पलामू के 97.125 प्रतिशत और चतरा के 97.077 प्रतिशत बच्चे 10वीं बोर्ड परीक्षा में कामयाब रहे हैं। सुविधाओं से लैस झारखंड की राजधानी रांची पास प्रतिशत की इस दौड़ में छठे नंबर पर रही है। राजधानी के 96.911 फीसदी बच्चे दसवीं बोर्ड परीक्षा पास कर सके हैं।

टॉप 6 में से 5 हैं लड़कियां

तनु कुमारी- 490 मार्क्स, प्लस टू हाई स्कूल बारीजोर
तानिया शाह- 490 मार्क्स, कार्मेल हाईस्कूल, चक्रधरपुर
रिया कुमारी- 490 मार्क्स, गर्ल्स हाईस्कूल, हरिहरगंज
निशा वर्मा- 490 मार्क्स, इंदिरा गांधी बालिका, हाई स्कूल, हजारीबाग
निशु कुमारी- 490 मार्क्स, कार्मेल हाई स्कूल चंक्रधरपुर
अभिजीत शर्मा- 490 मार्क्स, एसआरके हाई स्कूल बिस्टुपुर

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular