मिरर मीडिया : झारखंड के सरकारी स्कूलों की लचर शिक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र शुक्रवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो धनबाद पहुंचे। साथ ही उन्होंने जिले में शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए समीक्षा बैठक की। एंव शिक्षा के पदाधिकारी को विभिन्न दिशा निर्देश दिया गया।
इस बाबत शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। जिसके लिए 1 महीने का समय दिया गया है। जिसके बाद जो जवाबदेह अधिकारी हैं अगर वे जवाब नहीं दे पाएंगे तो उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।