HomeUncategorizedझारखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष : महाराष्ट्र कैडर की...

झारखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष : महाराष्ट्र कैडर की रिटायर आईएएस मैरी नीलिमा केरकेट्टा जेपीएससी की होंगी पहली महिला अध्यक्ष

मिरर मीडिया : झारखंड लोक सेवा आयोग को नया अध्यक्ष मिल गया है। बता दें कि महाराष्ट्र कैडर की रिटायर आईएएस मैरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ वो जेपीएससी की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। इसी के साथ जेपीएससी में अध्यक्ष की नियुक्ति होने से लंबित परीक्षाओं शीघ्र आयोजित हो सकेंगी। जेपीएससी में अध्यक्ष नहीं होने से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन, इंटरव्यू और परीक्षा संबंधी निर्णय नहीं हो पा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलिमा झारखंड में भी प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, पर्यटन, कला संस्कृति सहित कई विभागों में काम किया है। रांची के कांके निवासी नीलिमा के पिता डा. आर केरकेट्टा जानेमाने कृषि वैज्ञानिक थे जो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय हूँ, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ। विविध विषयों पर गहराई से शोध करके और उन्हें अपने विशिष्ट नजरिए से प्रस्तुत करके, मैंने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय नाम बनाया है। मेरी लेखनी में ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक परिवर्तनों और नवीनतम घटनाओं का समावेश होता है, जिससे पाठकों को विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती है। मेरा उद्देश्य है कि समाचार को सच्चाई के साथ पेश किया जाए, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन आए। मेरे लेखन का मूल मंत्र है - निष्पक्षता

Most Popular

RELATED ARTICLES