कपिल चौधरी बने धनबाद के ग्रामीण एसपी : चन्दन कुमार सिन्हा रांची तो कोशल किशोर को मिला जमशेदपुर का प्रभार
1 min read
मिरर मीडिया : झारखंड सरकार ने राज्य में 18 भारतीय पुलिस अधिकारीयों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई है। बता दे कि जारी अधिसूचना के अनुसार कपिल चौधरी धनबाद के ग्रामीण एसपी बने जबकि चन्दन कुमार सिन्हा रांची को एसएसपी बनाया गया है।

वहीं आईपीएस माइकल राज को स्पेशल ब्रांच का DIG बनाया गया है। वहीं कौशल किशोर को जमशेदपुर के एसएसपी के रूप में प्रभार दिया गया है।
