Kolhan University PG Admission 2026: कोल्हान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, चांसलर पोर्टल पर ऐसे करें अप्लाई

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आज यानी बुधवार 24 जून दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के निर्देश के अनुसार योग्य छात्र चांसलर पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जून 2026 (दोपहर 12 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जुलाई 2026
पहली मेधा सूची जारी होगी: 15 जुलाई 2026
पहली लिस्ट के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2026
नया शैक्षणिक सत्र और कक्षाएं शुरू: 10 अगस्त 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

सीबीसीएस (ऑनर्स/प्रोग्राम) के तहत स्नातक की डिग्री ले चुके छात्र।
​एफवाईयूजीपी के तहत छह सेमेस्टर की स्नातक डिग्री पास कर चुके विद्यार्थी इसके लिए पात्र हैं।

आवेदन शुल्क
​यूनिवर्सिटी द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क इस तरह तय किया गया है।
​सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए: ₹ 200
​एसटी और एससी श्रेणी के लिए: ₹ 150

समय पर आवेदन करने की अपील
​कुलपति ने सभी योग्य विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता और दस्तावेजों की जांच अच्छी तरह से कर लें।

Share This Article