केयू की नयी प्रति कुलपति बनी डॉ. कामिनी कुमार, संभाला पदभार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : डॉ कामिनी कुमार को कोल्हान विश्वविद्यालय की नई प्रति कुलपति (प्रोवीसी) बनाया गया है। शुक्रवार को डॉ कामिनी ने अपना पदभार ग्रहण किया। डॉ कुमार इससे पहले रांची विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति थी। इस दौरान कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर गंगाधर पांडा, वित्त सलाहकार डॉ पी के पानी, कुलसचिव डॉ चंद्रशेखर मौजूद थे।पिछले दिनों राजभवन की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय के तत्कालीन प्रति कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा का स्थानांतरण करते हुए रांची विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति बनाया गया है। वहीं डॉ कामिनी कुमार को कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति का पदभार सौंपा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *