Table of Contents
Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज हो चूका है। इसी के साथ चुनावी मैदान में पार्टियों की रणनीति भी जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता जनार्दन के द्वारा ही सरकार का चुनाव किया जाता है ऐसे में देश चुनावी रंग में रंगा है और पार्टियां भी अपने वादे को जनता के सामने रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी पार्टी BJP भी 2024 के Loksabha Election घोषणापत्र के माध्यम से जनता के सामने अपने आने वाले 5 साल की स्क्रिप्ट रखने जा रही है।
BJP की घोषणापत्र GYAN) पर आधारित
Loksabha Election में अब काफ़ी कम वक्त बचा है। ऐसे में BJP की भी घोषणापत्र जल्द ही सामने आ सकती है। सूत्रों की माने तों बीजेपी का घोषणापत्र ज्ञान (GYAN) पर आधारित होगा। जिसके अनुसार :-
G से गरीब, Y से युवा, A से अन्नदाता और N से नारीशक्ति हो सकता है। अगले पांच साल सत्ता पर आने के दौरान BJP गरीबों, युवाओं, किसानों और महिला सशक्तिकरण पर काम करना चाहती है। हालांकि मिरर मीडिया iBJP की इस घोषणापत्र की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि BJP ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया था। जिसमें विकसित भारत का एजेंडा और उसकी रूपरेखा तैयार करने की बात कही गई थी।
BJP की घोषणापत्र समिति में केंद्र सरकार के 8 केंद्रीय मंत्रियों और BJP के चार मुख्यमंत्रियों के अलावा कई पूर्व सीएम भी शामिल
जानकारी के अनुसार BJP की चुनाव घोषणापत्र समिति में केंद्र सरकार के आठ केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी के चार मुख्यमंत्रियों के अलावा कई पूर्व सीएम भी शामिल हैं। एक अप्रैल को इस समिति की पहली बैठक हुई थी। इस दौरान पीयूष गोयल ने कहा था, बैठक में 2047 तक विकसित भारत के खाके पर चर्चा की गई। हमारे घोषणापत्र में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी प्रधानमंत्री में उनके भरोसे और उनसे उनकी अपेक्षाओं को दर्शाती है।
BJP ने Loksabha Election लोकसभा चुनावों के लिए 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित की
वहीं BJP द्वारा देश के 3,500 विधानसभा क्षेत्रों में 916 वीडियो वैन भी चलाई गईं, जो लोगों तक पहुंची और घोषणापत्र के लिए उनके विचार मांगे। भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित की थी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक तथा गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है।
समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। मुख्यमंत्रियों में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत विश्व शर्मा और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सहित पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को भी शामिल किया गया।
ये भी पढ़े….
- बिहार की कमान अब सम्राट चौधरी के हाथ : 15 अप्रैल को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
- SNMMCH में फिर से शुरू हुआ एंटी रेबीज वैक्सीनेशन
- Jamshedpur: टाटा मोटर्स के गेट पर भारी हंगामा, ‘बंटी सिंह गुट’ ने किया चक्का जाम, ठप हुआ कामकाज
- बिहार अभिभावक महासंघ के जमुई कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
- सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

