कुल्टी में खिला कमल: डॉ. अजय कुमार पोद्दार की ऐतिहासिक जीत पर सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

KK Sagar
1 Min Read

पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने लगभग 26,000 से अधिक वोटों से शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक विजय के बाद पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जोशीले नारों के साथ पूरे इलाके में जीत का उत्सव मनाया गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने इसे जनता का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत कुल्टी की जनता के विश्वास और विकास की उम्मीदों की जीत है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस जीत को लेकर कुल्टी क्षेत्र में लोगों के बीच खासा उत्साह और नई उम्मीदें देखी जा रही हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....