लोयोला स्कूल प्लेटिनम जुबिली समारोह ग्रैंड सेलिब्रेशन 16, 17 व 18 दिसंबर को, ‘काबुली वाला रिटर्न’ होगा मुख्य आकर्षण

Manju
By Manju
4 Min Read

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल जमशेदपुर के स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्लेटिनम जुबिली समारोह को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पूरे साल हुए विविध आयोजनों के बाद अब 16, 17 और 18 दिसंबर को एक के बाद एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। ये कार्यक्रम इस खास समारोह को बेहद खास बनाएंगे। इन तीन दिनों में म्यूजिक होगी, मस्ती होगा और होगा पूर्व छात्रों का धमाल। 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से ही प्लेटिनम जुबिली समारोह का आगाज हो जाएगा।

16 दिसंबर का मुख्य आकर्षण शाम पांच बजे आयोजित द काबुली वाला रिटर्न नामक म्यूजिकल नाटक होगा, जिसके
स्कूल के विद्यार्थी ही प्रस्तुत करेंगे। फेजी ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां अभी से चल रही हैं।
काबुली वाला रिटर्न काव्य नाटिका में स्कूल के 500 विद्यार्थियों की सहभागिता होगी, जो कक्षा 2 से ग्यारवीं तक के
होंगे। इसके 5 शो आयोजित की जाएंगे। तीन सुबह व दो शाम को। नाटिका का प्रदर्शन कई भाषाओं में होगा। इसमें
अफगान, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, मलयालम, इंग्लिश शामिल है। काबुली वाला रिटर्न्स की कहानी का रेफरेंस
सरोजिनी नायडू की बैंगल्स सेलर, प्रेमचंद की ईदगाह और तुलसीदास की कविता गंगा से लिया गया है। यह दोस्ती की
कहानी बयां करती है जो एक छोटी लड़की और एक पठान के बीच होती है। उनकी दोस्ती का क्या होता है जब पठान
अपने देश लौट जाता है। इसमें इसी कहानी की काव्य रचना के तौर पर प्रस्तुति की गई है। दो राष्ट्रों के बीच के संबंध हो
उससे क्या मोड़ आता है इसको भी इस कहानी में समाहित दिया गया है। इस नाटिका के माध्यम से लोयोला स्कूल की
छात्र भारत की विविधता को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।
इसके बाद भी 16 दिसंबर की धूम जारी रहेगी। स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में शाम सात बदे अंतरिक्ष नामक कार्यक्रम
आयोजित किया जाएगा। इसके साथ 16 की शाम समाप्त हो जाएगी।

वहीं 17 दिसंबर के दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे ही सिटी टूर के साथ हो जाएगी। लोयोला के पूर्व छात्र इसके तहत सिटी टूर
करेंगे। इसी के साथ 9 बजे ही स्पोर्टिंग इवेंट की भी शुरुआत होगी। इसके तहत हैंडबॉल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता का
आयोजन किया जाएगा। 9 से 11 बजे तक स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित किए जाएंगे। 10 बजे सुबह विद्यार्थियों के लिए
ब्रेकअवे सेशन शुरू किया जाएगा। सबसे पहले एयर वाइस मार्शल तेजबीर सिंह के द्वारा लीडरशिप टॉक प्रस्तुत की
जाएगी। शांतनु दास इंडियन क्लासिकल गिटार की विधा प्रस्तुत करेंगे तो महेश आणे व बबल गम फिल्म शो कराया
जाएगा।इसी दिन शाम को एक बार फिर म्यूजिक-मस्ती की महफिल सजेगी। शाम 5.30 बजे लाइव म्यूजिकल कंसर्ट
आयोजित किया जाएगा। फेजी ऑडिटोरियम में आोजित इस लाइव म्यूजिक कंसर्ट में ब्रीडेन एंड पार्थ की टीम पूर्व छात्रों
को झुमाएगी। वहीं 18 दिसंबर को प्लेटिनम जुबिली समारोह में सुबह 11.00 बजे स्टेंडअप कॉमेडी शो का आयोजन किया जाएगा। लाइव म्यूजिक कंसर्ट का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें वायलिन ब्रदर्स समां बांधेंगे। यह आयोजन फेजी
ऑडिटोरियम में होगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *