October 2, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

महेश दुबे हत्‍याकांड का खुलासा, खुन्नस निकालने के लिए पत्‍थर से कूच कर किया था मर्डर, 2 गिरफ्तार

1 min read

जमशेदपुर : परसुडीह पुलिस ने बीते 2 अगस्त को कलियाबेड़ा में पत्‍थर से कूचकर हत्‍या मामले में खुलासा आज कर दिया है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बदला लेने के लिए संजयनगर के महेश दुबे उर्फ गुड्डू की हत्‍या की गयी थी। हत्‍या के आरोपी प्रदीप पात्रो, वसीम पात्रो का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। एएसपी ने परसुडीह थाने में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि महेश दुबे ने एक टेंपो की चोरी की थी। टेंपो चोरी में प्रदीप पात्रो का भी नाम उसने दे दिया था, जबकि प्रदीप घटना में शामिल नहीं था। इसी घटना का खुन्नस निकालने के लिये प्रदीप ने अपने तीन साथियों के सहयोग से महेश दुबे की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के पहले प्रदीप पात्रो, वसीम पात्रो और उसका एक साथी संजयनगर में शराब पी रहा था। तभी रास्ते से एक अगस्त की रात महेश गुजर रहा था। इस दौरान महेश को रोक लिया गया और उसे भी खूब शराब पिलायी। इसके बाद एक ने महेश का हाथ पकड़ा और बाकी के दो लोगों ने उसपर पत्थर से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को कलियाबेड़ा गौशाला से नहर की तरफ जाने वाली सड़क किनारे फेंक दिया।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.