Homeराज्यJamshedpur News5 वीं का छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

5 वीं का छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

जमशेदपुर : बिरसानगर मोहरदा का रहनेवाला छात्र शुभम कुमार आज सुबह से लापता है। शुभम की मां दीपा ने थाने में इसकी लिखित शिकायत की है। 12 साल का एक्‍सल इंडिया स्‍कूल में 5 वीं का छात्र है। मां दीपा खंदई ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 9 बजे बेटा वह शुभम के स्कूल गयी थी। आज ही रिजल्ट का वितरण अभिभावकों को स्कूल की ओर से किया जा रहा था। स्‍कूल से जब वह लौटी तो शुभम घर पर नहीं था। उसने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह मोहित के साथ निकला था।

वहीं मोहित ने बताया कि शुभम उसके पास आया था और कहा कि उसे विजया गार्डेन जाना है। यहां से उसे टेंपो से कहीं और जाना है। इसके बाद मोहित उसे साइकिल पर बैठा लिया और विजया गार्डेन एक नंबर गेट पर उतार दिया। इसके बाद मोहित वापस घर लौट आया। शुभम कहां गया उसे नहीं पता है। अपने बेटे को खोजते हुए शुभम की मां दीपा दोपहर बाद थाने पर पहुंची और पूरी घटना की लिखित जानकारी दी।

Most Popular