राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वर्कर्स कॉलेज में लगा प्रदर्शनी
1 min read
जमशेदपुर: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्रों के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि को-ऑपरेटिव कॉलेज भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार थे। मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए विज्ञान में अविष्कार के लिए पहले वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता की भूमिका को बताया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान “ट्रीटमेंट ऑफ वेस्ट वाटर” बनाने वाले जीव विज्ञान विभाग के छात्रों के ग्रुप को मिला, जिसमें आयुष दास, करण कुमार, चुन्नू राम, अमृता महतो व मुस्कान कुमारी शामिल थे। द्वितीय स्थान पर “सोलर एनर्जी फॉर इरिगेशन” का प्रोजेक्ट रहा जिसे अंजली तांती, पूर्णिमा दास व प्रतिमा दास ने बनाया था। तृतीय स्थान पर “सोलर एनर्जी” के प्रोजेक्ट के साथ पार्थसारथी व सौरव दास रहे।