तोपचांची। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर तोपचांची की बेटी पलक कुमारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मोरहाडीह निवासी श्यामलाल तिवारी की पुत्री पलक कुमारी ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद में MBBS में दाखिला लिया है.
सफलता से परिवार में खुशी का माहौल
पलक की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. उनकी उपलब्धि की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह और गर्व की भावना है. पलक ने लगातार मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.
क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बनीं प्रेरणा
पलक की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो डॉक्टर बनने का सपना लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. उनकी उपलब्धि से क्षेत्र की बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिली है.
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
पलक की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. लोगों ने उम्मीद जताई कि पलक आगे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी.

