नेहरू स्मारक संग्रहालय अब कहलाएगा प्रधानमंत्री संग्रहालय

Anupam Kumar
2 Min Read

देश : नेहरू स्मारक संग्रहालय व पुस्तकालय का नाम बदल कर आधिकारिक रुप से प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोसायटी के लोकतंत्रीकरण और विविधीकरण के अनुरूप, नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) अब 14 अगस्त 2023 से प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसायटी है।
वहीं इसको लेकर बुधवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा और कहा कि लगातार हमले के बावजूद पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी और वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

मालूम हो कि नई दिल्ली स्थिति तीन मूर्ति भवन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आधिकारिक आवास हुआ करता था।बाद में इस परिसर को संग्रहालय में बदल दिया गया और नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की स्थापना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में एक विचार रखा था कि तीन मूर्ति परिसर के अंदर भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक संग्रहालय होना चाहिए, जिसे नेहरू मेमोरियल की कार्यकारी परिषद ने मंजूर कर लिया।

साल 2022 में प्रधानमंत्रियों को समर्पित ये संग्रहालय बनकर तैयार हुआ, जिसके बाद अप्रैल 2022 में इसे जनता के लिए खोला गया। सभी प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय होने की वजह से कार्यकारी परिषद ने महसूस किया था कि इसका नाम में वर्तमान स्वरूप की झलक दिखनी चाहिए।इसी वजह से बीते जून की बैठक में नाम बदलने का फैसला हुआ। पीएम मोदी के मुख्य सचिव रह चुके नृपेंद्र मिश्र पीएम म्यूजियम की कार्यकारी परिषद अध्यक्ष हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *