राजेंद्र सरोवर बांध की तर्ज पर बदलेंगी धनबाद के इन तीन प्रमुख तालाब की सूरत : लेजर फाउंटेन, स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा : करोड़ों रूपये से किया जाएगा सौंदर्यकरण

मिरर मीडिया : धनबाद के बेकार बांध स्थित राजेंद्र सरोवर बांध की तर्ज पर शहर के तीन प्रमुख तालाब का सौंदर्यकरण होगा जिसमे डीएस कालोनी लोको टैंक, राजा तालाब हीरक रोड और बरमसिया तालाब शामिल है।

बता दें कि अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 यानी अमृत-2.0 के तहत इन तालाबों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। तीनों तालाबों पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सबसे अधिक 11 करोड़ 58 लाख रुपये लोको तालाब पर खर्च होंगे। यह तालाब लगभग 18 एकड़ में फैला हुआ है। इसका बेहतर तरीके से कायाकल्प किया जाएगा। इसी तरह राजा तालाब पर दो करोड़ 61 लाख 24 लाख 516 और बरमसिया तालाब पर दो करोड़ 30 लाख 38 हजार रुपये खर्च होंगे।

नगर विकास विभाग ने अमृत योजना के तहत इन तालाबों की मंजूरी दी है। इन तालाबों का रखरखाव नगर निगम करेगा। तालाब के पानी को साफ करने के लिए दो एसटीपी लगाए जाएंगे। तालाब में गिरने वाले गंदे पानी को साफ किया जाएगा। तालाब के चारों ओर रंग-बिरंगे फूल और स्ट्रीट लाइट लगेगी। सौंदर्यीकरण के लिए 27 जनवरी तक आनलाइन टेंडर डाला जा सकेगा और 28 को निविदा खुलेगी। इसके साथ ही योजना के तहत आठ अन्य तालाबों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी नगर विकास विभाग के पास भेजा गया है।

तीनो तालाबों में सोलर पैनल का इस्तेमाल होगा। सोलर एनर्जी से ये तालाब रोशन होंगे। तालाब एलईडी लाइट की रोशनी से जगमग होंगे। ग्रीन पैच और पार्क बनेगा। लेजर फाउंटेन की खूबसूरती दिखेगी। तालाबों के सौंदर्यीकरण से लोगों को मनाेरंजन का एक बेहतर साधन उपलब्ध होगा। यहां नए सिरे से छठ घाटों का भी निर्माण भी किया जाएगा। लाेगाें के बैठने के लिए बेंच, प्रवेश और निकास द्वार के साथ पार्किंग की भी व्यवस्था हाेगी। तालाब के अंदर, बाहर सभी स्थानाें पर तरह-तरह के फूल लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। यानी कुल मिलाकर तीनों तालाबों को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles