गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गूंजे वाहे गुरू के जयकारे

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर: खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी के 357 वें प्रकाश पर्व पर टेल्को गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की रहनुमाई और केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में यह नगर कीर्तन निकला। दिन के करीब पौने 12 बजे पंच प्यारों ने अरदास की। जिसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज को रुमाला और प्रसाद भेंट किया गया और पुष्प वर्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क पर ही गुरु ग्रंथ साहब की पालकी के आगे शीश नवाया और मत्था टेक ‘वाहे गुरू’ का जयकारा लगाया। सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, जिला 20 सूत्री कमिटी के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजू गिरि, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, कमिंस के प्लांट हेड रामफल नेहरा, सीनियर जीएम संजय सिन्हा ने भी मत्था टेक शुकराना अदा किया।

इस मौके पर आयोजक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन व झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सतबीर सिंह सोमू, कुलविंदर सिंह, परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, त्रिलोचन सिंह, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, निशांत सिंह, दमनप्रीत सिंह आदि अरदास में शामिल हुए। इससे पूर्व टेल्को गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया। सरदार सुखदेव सिंह खालसा, स्त्री सत्संग सभा, गुरकीरत सिंह, कविसर सुरजीत सिंह ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। गुरु दरबार में विधायक सरयू राय, प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, प्लांट हेड रामफल नेहरा, जीएम संजय सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह,सरदार अमरजीत सिंह को संगत और कमेटी की ओर से अध्यक्ष रामकिशन सिंह, अध्यक्ष जीत सिंह प्रधान बलविंदर सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *