June 9, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

मंगलवार को 1.26 लाख से अधिक ने खाई दवा
: 21 फरवरी तक 18.32 लाख से अधिक लोगों ने किया फाइलेरिया की दवा का सेवन

1 min read

मिरर मीडिया : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम में 21 फरवरी तक 18 लाख 32 हजार 472 (69.29%) लोगों ने दवा का सेवन किया।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि आज 66 हज़ार 320 पुरुष और 60 हजार 353 महिलाओं को लेकर कुल एक लाख 26 हजार 673 लोगों ने दवा का सेवन किया। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के 28298 व 19 वर्ष से ऊपर के 87201 लोग शामिल है। जबकि 21 फरवरी तक 18 लाख 32 हजार 472 (69.29%) लोगों ने दवा का सेवन किया है।

आज गोविंदपुर में 11174, टुंडी 3460, बाघमारा 31116, तोपचांची 8496, धनबाद 37921, झरिया 10829, निरसा 16932 व बलियापुर प्रखंड में 6745 लोगों को दवा खिलाई गई।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.