October 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

चांद के और करीब पहुंचा हमारा यान, 23 अगस्त को होगी सॉफ्ट लैंडिंग

1 min read

देश : भारत का महत्वाकांक्षी मिशन ‘चंद्रयान 3’ के बुधवार को कक्षा घटाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही यान चांद की सतह के और नजदीक पहुंच गया। ‘चंद्रयान 3’ का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।
बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया और कहा चंद्रमा की सतह के और नजदीक । आज की गई प्रक्रिया के बाद ‘चंद्रयान-3’ की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। इसरो ने आगे कहा कि कक्षा घटाने की अगली प्रक्रिया 14 अगस्त को दिन में 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है। इसरो ने इससे पहले रविवार को यान की कक्षा घटाने में सफलता प्राप्त की थी। कक्षा के दायरे को कम कर दिया गया है, ताकि मिशन का मुख्या उद्देश्य हासिल किया जा सके।

दरअसल इस महत्वाकांक्षी मिशन के आगे बढ़ने के साथ ही ‘चंद्रयान-3’ की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसकी स्थिति चंद्र ध्रुवों के ऊपर करने के लिए इसरो द्वारा सिलसिलेवार तरीके से कवायद की जा रही है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.