पेपर लीक राजनीति का विषय नहीं…सीजेपी के संसद मार्च के बाद पीएम मोदी का संदेश

Neelam
By Neelam
2 Min Read

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देश का सियासी पारा हाई है। कॉकरोच जनता पार्टी इस मसले को लेकर जंतर-मंतर पर डटी हुई है। सोमवार को सीजेपी समर्थकों ने संसद मार्च किया। इस दौरान भारी बवाल देखने को मिला। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेपर लीक को लेकर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 

पेपर लीक राष्ट्रीय चिंता का विषय-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक को मंगल मिलन नाम दिया गया है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक राष्ट्रीय चिंता का विषय है और इसे राजनीति का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि इस मामले में शीर्ष कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बच्चों को भड़काने के बजाय सही रास्ता दिखाएं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। साथ ही उन्होंने एनडीए सांसदों से अपील की कि वे बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं।

पेपर लीक राजनीति का विषय नहीं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, पेपर लीक राजनीति का विषय नहीं है। उनके भविष्य का नुकसान ना हो, इसलिए री-एग्जाम लिया गया और उसे सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामले में सरकार की ओर से तुरंत कार्रवाई की गई। छात्रों को लेकर सरकार संवेदनशील है।

सीजेपी के संसद मार्च के बाद पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी का ये बयान कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बाद आया है, जिसमें विपक्ष के कई सांसद भी शामिल हुए थे। इस मार्च के दौरान हिंसा की भी घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने उन पर लाठीचार्ज किया था। जब प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंचे तो वहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए और उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया।

Share This Article