पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, पूर्वी चंपारण में उपद्रवियों ने किया पथराव

Reena Sharma
2 Min Read

वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर पथराव हुआ है। बिहार में पटना से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली रेलवे स्टेशन के पास उपद्रवियों ने ट्रेन पर जमकर पथराव किया। जिससे कोच का शीशा टूट गया।

असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके

मंगलवार की शाम गाड़ी संख्या 26501 वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से बापूधाम मोतिहारी होते हुए आगे जा रही थी। शाम करीब 6:15 बजे ट्रेन सुगौली स्टेशन से रवाना हुई। स्टेशन से आगे बढ़ते ही अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए।

Advertisement

कोच का शीशा टूटा

पत्थर सीधे सी-4 कोच पर लगा, जिससे उसका शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गनिमत रही की किसी यात्री को चोट नहीं लगी और ट्रेन अपनी निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ गई। हालांकि, चलती ट्रेन में हुई इस घटना से गाड़ी में सवार यात्री दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। 

नहीं रूक रही वंदे भारत पर पथराव की घटना

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। इस रूट पर आए दिन असामाजिक तत्व ट्रेन को निशाना बनाते रहते हैं। पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल कई उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और उन्हें जेल भेजा गया है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

Share This Article