October 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे PM नरेंद्र मोदी : रोड शो के बाद टीम को करेंगे सम्बोधित

1 min read

मिरर मीडिया : PM नरेंद्र मोदी आज अपनी दो देशों की यात्रा से भारत लौटने वाले के बाद सीधे चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। बता दें कि चंद्रयान-3 को सफलता से चांद पर उतारने वाली इसरो की टीम से मिलने के लिए पीएम मोदी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।

खबर के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को सुबह करीब 7.15 बजे बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी भारत के महत्वाकांक्षी मानवरहित चंद्र मिशन में शामिल वैज्ञानिकों की टीम को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा इसरो के भविष्य के प्रयासों पर भी चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। उन्हें अंतरिक्ष मिशन के नतीजों और प्रगति के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। पीएम मोदी थोड़ी देर में रोड शो शुरू करेंगे। हजारों लोगों के रोड शो में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह करीब 11.30 बजे पीएम मोदी पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। पीएम को रिसीव करने के लिए 10 हजार से भी ज्यादा दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट के पास चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के पोस्टर लगाए गए हैं।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.