भोजपुर स्टार और एमएलसी पवन सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है। पवन सिंह और उनके परिवार पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले युवक सोनू यादव को गयाजी से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पवन सिंह को आपत्तिजनक शब्द कहकर उनका मजाक उड़ाया गया था और उनके राजनीतिक प्रवेश पर तीखे हमले किए गए थे।
पवन सिंह और उनके परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट
आरोप है कि सोनू ने सोशल मीडिया पर पवन सिंह, उनकी मां, बहन और पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी थी। पवन सिंह के परिजनों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर भोजपुर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। भोजपुरी स्टार के परिवार ने 15 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस का एक्शन
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू की। साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। अंततः भोजपुर साइबर थाना पुलिस ने आमस थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को उसके गांव तेतरिया से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ले गई भोजपुर
आमस थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू यादव को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए भोजपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में सोनू यादव अकेला था या उसके साथ कोई और भी शामिल था।
हाल ही में बीजेपी से एमएलसी बने हैं पवन
पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का ‘पावर स्टार’ माना जाता है। कला के क्षेत्र में अपनी धाक जमाने के बाद उन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य (MLC) मनोनीत किया है। आरोपी नागेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में पवन सिंह के परिवार पर बेहद गंदी टिप्पणियां की थीं। इसके साथ ही उसने पवन सिंह के राजनीति में आने पर भी निशाना साधा था। आरोपी ने वीडियो में यह दावा किया था कि पवन सिंह जबरन राजनीति में शामिल हुए हैं

