Homeगिरिडीहगिरिडीह से हार्डकोर महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार करने में पाई...

गिरिडीह से हार्डकोर महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार करने में पाई सफलता

मिरर मीडिया : पुलिस ने एक हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता हेंब्रम को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता हेंब्रम को गिरफ्तार किया है।

दरसअल, सुनीता बीती देर रात अपने इकलौते पुत्र से मिलने अपने घर बाराजोर आई हुई थी, जिसकी भनक भेलवाघाटी थाना पुलिस को लगी। इसके बाद भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी की गई. उसके पास से पुलिस ने हथियार व कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया है। हालांकि, भेलवाघाटी थाना पुलिस ने इस मामले की पुष्टि अभी नहीं की है।

बीते सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़े विनोद वर्णवाल उर्फ राजेश वर्णवाल की निशानदेही पर यह सफलता पुलिस को मिली है। सूत्रों कि माने तो सुनीता ने वर्ष 2008 में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के तेतरिया बाजार में तीसरी के ढिबरा व्यवसाई दासो साव की हत्या कर दी थी।  भेलवाघाटी थाना में कांड संख्या 166/08 के तहत सुनीता हेंब्रम सहित कई नक्सलियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular