Homeराज्यJamshedpur Newsसिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया गया छापामारी अभियान, ट्रेड लाइसेंस की...

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया गया छापामारी अभियान, ट्रेड लाइसेंस की भी जांच, वसूला जुर्माना

जमशेदपुर : मानगो में शनिवार को प्लास्टिक छापेमारी अभियान चलाया गया। साथ ही कई दुकानों में ट्रेड लाइसेंस का जांच किया गया और ट्रेड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर जुर्माना वसूला किया। मानगो नगर निगम के कई क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। 5 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया तथा प्लास्टिक रखने वाले पथ विक्रेताओं व ट्रेड लाइसेंस नहीं रखने वाले, दुकानदारों, प्रतिष्ठान मालिकों से 4500 जुर्माना वसूला गया।
साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने व प्लास्टिक के सामान पर सामान नहीं देने की चेतावनी दी गई।

मानगो नगर निगम द्वारा तमाम थोक व खुदरा विक्रेताओं को अपील किया गया है कि प्लास्टिक का उपयोग ना करे। इसे लेकर विगत आठ महीनों से लगातार माइकिंग के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए नगर निगम अधिकारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद लगातार दुकानों में प्लास्टिक पाया जा रहा है व कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी दुकान में या पथ विक्रेताओं के पास प्लास्टिक पाया जाता है तो वेंडर लाइसेंस व ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

Most Popular