रेल यात्री ध्यान दें! हावड़ा-मुंबई रूट की 50 ट्रेनें 18 जून तक रद्द, सफर पर निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Manju
By Manju
5 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अगर आप आने वाले दिनों में रेल सफर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के कारण इस रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित होने जा रहा है। 7 जून से 18 जून तक हावड़ा-मुंबई रूट की 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से जून के महीने में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
​बिलासपुर-चांपा तीसरी और चौथी रेल लाइन को जोड़ने के लिए जांजगीर नैला तक ऑटो सिगनलिंग का काम किया जाना है। इसी वजह से बिलासपुर रेल मंडल में 7 से 18 जून तक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके अलावा कई ट्रेनों को उनके तय समय से रीशेड्यूल भी चलाया जाएगा।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची
​टाटानगर – बिलासपुर एक्सप्रेस (18113): 7 से 18 जून तक रद्द।
​बिलासपुर – टाटानगर एक्सप्रेस (18114): 8 से 19 जून तक रद्द।
​टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस (18109) और इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस (18110): 8 से 19 जून तक रद्द।
​दुर्ग – आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287): 12 से 16 जून तक रद्द।
​आरा – दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288): 10 to 14 जून तक रद्द।
​अहमदाबाद – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12833) और हावड़ा – अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12834): 11 से 15 जून तक रद्द।
​हावड़ा – मुंबई साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12870): 12 जून को रद्द।
​मुंबई – हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12869): 14 जून को रद्द।
​पुणे – हटिया एक्सप्रेस (22845): 10 व 14 जून को रद्द।
​हटिया – पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22846): 12 व 15 जून को रद्द।
​पोरबंदर – शालीमार एक्सप्रेस (12905): 10 व 11 जून को रद्द।
​शालीमार – पोरबंदर एक्सप्रेस (12906): 12 व 13 जून को रद्द।
​ओखा – शालीमार साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस (22905): 14 जून को रद्द।
​शालीमार – ओखा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22906): 16 जून को रद्द।
​कामाख्या – एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस (22512): 13 जून को रद्द।
​एलटीटी – कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस (22511): 16 जून को रद्द।
​शालीमार – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (20972): 14 जून को रद्द।
​उदयपुर सिटी – शालीमार एक्सप्रेस (20971): 13 जून को रद्द।
​गया – मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस (22358): 10 जून को रद्द।
​मुंबई एलटीटी – गया एक्सप्रेस (22357): 12 जून को रद्द।
​वास्को-डि-गामा – जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस (17321): 12 जून को रद्द।
​जसीडीह – वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस (17322): 15 जून को रद्द।
​हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (17005): 11 जून को रद्द।
​रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (17006): 14 जून को रद्द।
​सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस (17007): 9 व 13 जून को रद्द।
​दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17008): 9 व 12 जून को रद्द।
​शालीमार – भुज साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस (22830): 13 जून को रद्द।
रेलवे के अनुसार इन प्रमुख ट्रेनों के अलावा भी कई अन्य लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
​ब्लॉक के चलते रेलवे ने 6 प्रमुख ट्रेनों का रूट बदल दिया है। ये ट्रेनें अब झाड़सुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेंगी।
​हावड़ा – पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (12222): 11 व 13 जून को बदले रूट से चलेगी।
​पुणे – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12221): 13 व 15 जून को बदले रूट से चलेगी।
​मुंबई – हावड़ा एसी दुरंतो एक्सप्रेस (12261): 11 व 13 जून को बदले रूट से चलेगी।
​हावड़ा – मुंबई एसी दुरंतो एक्सप्रेस (12262): 12 व 15 जून को बदले रूट से चलेगी।
​एलटीटी – शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12101): 12 व 13 जून को बदले रूट से चलेगी।
​शालीमार – एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12102): 14 व 15 जून को बदले रूट से चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें
​टाटानगर और बिलासपुर के बीच चलने वाली दो ट्रेनें (68861/68862) झाड़सुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर तक नहीं जाएगी। इस ब्लॉक के कारण इसे झाड़सुगुड़ा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया गया है।

1 जून से चलेगी तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस
​गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रक्सौल से प्रस्थान: यह ट्रेन 1 जून से हर सोमवार को तिरुपति से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 5:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
तिरुपति से वापसी: रक्सौल से यह ट्रेन 4 जून से हर गुरुवार को सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे तिरुपति वापस पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव: यह ट्रेन अपने सफर के दौरान झाड़सुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

Share This Article