October 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के प्रतिनिधियों ने किया मनियाडीह पंचायत का सर्वे

1 min read

मिरर मीडिया : केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (किला केरल) के प्रतिनिधियों ने आज टुंडी प्रखंड में मनियाडीह पंचायत का सर्वे किया।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से टुंडी प्रखंड के मनियाडीह पंचायत, जीतपुर तथा मछियारा पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने व आईएसओ सर्टिफिकेशन के लिए चयन किया गया है। इसको लेकर केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

इसके तहत मनियाडीह पंचायत सचिवालय में सभी विभागों से जुड़े लोगों की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें केरल से कुमारी प्रीति एम पी, पंचायती राज विभाग से अरशद अंसारी, मो तौहीद डीपीएम धनबाद, मुखिया मनियाडीह, वार्ड सदस्य, बीपीआरओ, जेई, जेएसएलपीएस आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक के दौरान संरचित प्रश्नावली के माध्यम से डेटा का एक सेट एकत्र किया गया। इस डेटा से विश्लेषण करने में मदद मिलेगी जो मॉडल पंचायत की दिशा में काम करने और लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने में बल प्रदान करेगी।

केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की टीम द्वारा 9 अगस्त 2023 तक चयनित पंचायतों का भ्रमण किया जाएगा।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.