December 10, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

झारखंड का संथाल परगना क्षेत्र लव जिहादियों के लिए सबसे सेफ जोन – बाबूलाल मरांडी

1 min read

मिरर मीडिया : झारखंड में बढ़ रहे लव जिहाद के बढ़ते मामले पर भाजपा और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरते हुए कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कल लव जिहाद के माध्यम से मानव तस्करी करने वाले 4 लोगों की गिरफ्तारी पर कई सवाल दागे हैं।

उन्होंने कहा है कि झारखंड का संथाल परगना क्षेत्र लव जिहादियों के लिए सबसे सेफ जोन बन रहा है। जिसमें अब स्थानीय महिलाएं भी संलिप्त पायी जा रही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि साजिशों की यह जड़ें इतनी गहरी हैं कि लैंड और लव जिहाद के तार अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े हैं।

ट्वीट के अनुसार

मैं पहले से ही कह रहा हूं कि झारखंड का संथाल परगना क्षेत्र लव जिहादियों के लिए सबसे सेफ जोन बन रहा है। कल लव जिहाद के माध्यम से मानव तस्करी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पिछले वर्ष मानव तस्कर अरबाज ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट की आदिवासी युवती सुशीला को प्रेम जाल में फंसा कर पहले उसका शोषण किया और फिर उसे बेच दिया, इसका विरोध करने पर अरबाज ने अपनी पत्नी मिसलता टुडू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को पेट्रोल छिड़क कर जला डाला था।

इस कांड में साथ देने वाले शिकारीपाड़ा के साहिल अंसारी और प्रियंका मुर्मू को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इन अरबाज और साहिल के साजिशों में अब स्थानीय महिलाएं भी संलिप्त पायी गई हैं। साजिशों की यह जड़ें काफी गहरी हैं। लैंड और लव जिहाद के तार अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े हैं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कम से कम अपने क्षेत्र को तो संभालिए

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.