धनबाद में 9-10 अगस्त को सजेगा ‘शिल्पोत्सव’, डीएमसी मॉल में दिखेगा माटी कला और हस्तशिल्प का अनूठा संगम

KK Sagar
2 Min Read

स्थानीय शिल्पकारों को मिलेगा बड़ा मंच, उत्कृष्ट स्टॉल और सर्वाधिक बिक्री करने वालों को उपायुक्त करेंगे सम्मानित

धनबाद: स्थानीय शिल्पकारों और माटी कलाकारों के हुनर को नई पहचान दिलाने तथा उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन 9 और 10 अगस्त को डीएमसी मॉल में दो दिवसीय ‘शिल्पोत्सव’ का आयोजन करेगा। यह आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर किया जा रहा है।

इस शिल्पोत्सव में जिले के ग्रामीण एवं स्थानीय शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प और माटी कला के उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री के लिए करीब 20 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही आगंतुकों को माटी कला और हस्तशिल्प निर्माण का लाइव डेमो भी देखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे मिट्टी के बर्तन और अन्य कलात्मक वस्तुओं के निर्माण की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझ सकेंगे।

पंजीकरण अनिवार्य

शिल्पोत्सव में भाग लेने के इच्छुक शिल्पकारों को सबसे पहले जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), ऑफिसर्स कॉलोनी, धनबाद में अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर, हस्तशिल्प/कला का प्रकार, पता और आधार नंबर सहित आवश्यक विवरण जमा करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए शिल्पकार +91 97098 16703 पर संपर्क कर सकते हैं या dicdhanbad@gmail.com पर ई-मेल भेज सकते हैं।

उत्कृष्ट शिल्पकार होंगे सम्मानित

आयोजन के दौरान सबसे आकर्षक स्टॉल तथा सबसे अधिक बिक्री करने वाले स्टॉल के संचालकों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 9 और 10 अगस्त को डीएमसी मॉल पहुंचकर शिल्पोत्सव का अवलोकन करें, स्वदेशी हस्तशिल्प एवं माटी उत्पादों की खरीदारी करें और स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....