October 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

जीतपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मनाया गया श्रावण महोत्सव : भक्ति संगीत, म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का महिलाओं ने उठाया आंनद, देखें वीडियो…..

1 min read

मिरर मीडिया : धनबाद जामाडोबा अंतर्गत जीतपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को गायत्री परिवार के द्वारा श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस बाबत सैकड़ों महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

महिलाओं ने श्रावण मास में हरे वस्त्र धारण कर बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ इस श्रावण महोत्सव का आनंद उठाया।

आपको बता दें कि इस श्रावण महोत्सव में विभिन्न तरह के खेल म्यूजिकल चेयर, चम्मच में गोली रखकर खेला जाने वाला खेल गोली चम्मच खेल का आयोजन किया गया। वहीं श्रावण मास में भोलेनाथ के संगीत पर महिलाओं ने भरपूर आनंद उठाया इस दौरान पूरा मंदिर शिवमय हो गया।

आपको बता दें कि जीतपुर के इस गायत्री मंदिर की स्थापना 1985 में किया गया था। जबकि श्रावण मास में श्रावण महोत्सव का आयोजन 2023 में पहली बार किया गया। इस दौरान  गायत्री दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया तत्पश्चात आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। भोजन ग्रहण के बाद इस महोत्सव का समापन हुआ।

मौके पर मंदिर के संचालक गजेंद्र प्रसाद सिंह
खुसबू यादव, अर्चना सिंह, कैलाश यादव, शैलजा नंद, चिंता देवी, मनोज सिंह सहित कई गायत्री परिवार के लोग उपस्थित रहें।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.