लालू यादव के जन्मदिन पर गदगद हुए गायक छोटू छलिया, राबड़ी ने हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन

Reena Sharma
2 Min Read

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादवनेबीते गुरुवार (11 जून) को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर रात में राबड़ी आवास में एक छोटा सा कार्यक्रम हुआ। इसमें लालू परिवार के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी जुटान हुआ। सबने बैठकर भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति देखी। इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गायक को भेंट किया हीरे का कंगन

लालू यादव के 79वें जन्मदिन के जश्न में चार चांद लगाने के लिए एक भव्य भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मशहूर भोजपुरी लोक गायक छोटू छलिया अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे थे। गायक छोटू छलिया ने अपने गीतों से समां बांध दिया। उनके गानों की प्रस्तुति से पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मंत्रमुग्ध हो गईं। खुश होकर राबड़ी देवी ने अपने हाथ में पहना हुआ हीरे का कंगन गायक को भेंट कर सम्मानित किया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Advertisement

आशीर्वाद लेने पहुंचे छोटू छलिया को मिला इनाम

बताया जा रहा है कि छोटू छलिया परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी वह मंच से उतर कर लालू यादव और राबड़ी देवी के पास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इसी दौरान राबड़ी देवी आशीर्वाद देते हुए अपने हाथ से सोने का कंगन खोलकर छोटू छलिया को दे दिया। वहीं छोटू छलिया ने मंच पर जाकर कंगन दिखाते हुए अपना आभार प्रकट किया।

10 सर्कुलर रोड आवास पर पर जन्मदिन का जश्न

लालू प्रसाद यादव ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास पर रात को ही उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ केक काटकर इस खास दिन की शुरुआत की। सुबह होते ही उनके आवास पर बधाई देने वाले नेताओं और समर्थकों की लंबी कतार लग गई। इस खास मौके पर आरजेडी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूरे राज्य में अलग-अलग तरीकों से अपने नेता का जन्मदिन सेलीब्रेट किया।

Share This Article