Bihar: तेज प्रताप के समर्थन में आए सुधाकर सिंह, बोले- दो-तीन शादियां वैध, लालू यादव को मानना चाहिए

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव का परिवार सुर्खियों में है। राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निकाल दिया है। इस बीच, राजद सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप का खुलकर समर्थन किया है।

लालू प्रसाद यादव को दी सलाह

सुधाकर सिंह ने कहा, तेज प्रताप ने कोई गलत या अनैतिक काम नहीं किया है। हिंदू रीति-रिवाजों में दो-तीन शादियां करना वैध माना गया है। हमने समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की किताबों में भी पढ़ा है कि ऐसे मामलों को सामाजिक स्वीकृति प्राप्त है। लालू प्रसाद यादव को एक पिता के रूप में अपने बेटे के फैसले को स्वीकार करना चाहिए।

Advertisement

रामविलास पासवान का उदाहरण दिया

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने रामविलास पासवान का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने भी अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी की थी। चिराग पासवान का जन्म उसी शादी से हुआ था। इसलिए, यह कोई नई बात नहीं है।

कौन हैं सुधाकर सिंह?

सुधाकर सिंह की बात करें तो ये जगदानंद सिंह को बेटे हैं। 2021 में तेज प्रताप यादव ने सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह ने उन्हें धक्का दिया। उनका आरजेडी से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने जगदानंद सिंह को ‘आरएसएस एजेंट’ बताते हुए उन्हें पार्टी से हटाने तक की मांग कर दी थी।

Share This Article