जमुई के चर्चित हत्याकांड में सोनो चरकापत्थर निवासी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 20 हजार जुर्माना भी

KK Sagar
1 Min Read
प्रतिकात्म चित्र

जमुई जिले के चर्चित हत्या कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

यह मामला थाना सोनो अंतर्गत कांड संख्या 237/2022 से जुड़ा है, जिसमें अभियुक्त बिट्टू सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी घुटवे, चरकापत्थर को धारा 302 भा.दं.वि. के तहत दोषी पाया गया। मामले की सुनवाई जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, जमुई द्वारा की गई।

अदालत ने आदेश दिया कि दोषी द्वारा जुर्माना राशि अदा न करने की स्थिति में उसे 30 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....