HomeJharkhand Newsफ्लॉवर शो के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, फूलों के साथ खूब ली...

फ्लॉवर शो के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, फूलों के साथ खूब ली लोगों ने सेल्फी, व्यंजनों का उठाया लुत्फ

जमशेदपुर : फ्लावर शो की खुशबू से पूरी लौहनगरी महक रही है। 23 दिसंबर को बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में शुरू हुए फ्लावर शो में हर रोज़ खूबसूरत फूलों को निहारने लोग पहुंचे।देश-विदेशी फूलों की महक से शहर के लोगों को मोहित करने वाले फ्लॉवर शो का मंगलवार को समापन हो गया।

फ्लॉवर शो के अंतिम दिन लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने परिवार समेत फूलों की महक से खुद को महकाया।

फ्लॉवर शो में सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चला। लोगों ने फूलों के साथ फोटो खिंचवाई और सेल्फी भी ली। फूलों की प्रजातियों, उनकी देखभाल आदि के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने यहां लगे विभिन्न स्टॉल्स पर अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ भी लिया।

फ्लॉवर शो में सिर्फ फूल ही नहीं कई और भी ऐसी चीजें थीं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। इनमें गमले व खराब पड़ी चीजों में सब्जियां उगाना भी रहा। बॉक्स व टोकरियों तक में सब्जियां उगी हुई थीं। गोभी, गाजर, मूली, पालक, मैथी, हरा धनिया ही नहीं टमाटर, प्याज को गमलों व टोकरियों में उगा देखकर लोग खासे हैरान दिखे। उन्होंने अपने घर में भी ऐसा करने के लिए इसकी पूरी जानकारी ली।

Most Popular