15 मई तक चक्रवात असानी के प्रभाव से मौसम रहेगा नरम : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद फिर बदलेगा मौसम

मिरर मीडिया : चक्रवात असानी के कारण धनबाद का मौसम खुशनुमा बना है। मंगलवार को दिन भर लुका छुपी के बाद शाम होते ही काले बादल छाने लगे, और तेज गर्जन के साथ रिमझिम फुहारे बरसी। 15 मई तक समुद्री तूफान असानी के प्रभाव से धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में मौसम का मिजाज नरम रहेगा। बादलों का आना जाना लगा रहेगा और बीच-बीच में हल्की फुहारें भी बरसेंगी। हालांकि चक्रवात का असर खत्म होते ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी विक्षोभ के बादल इस ओर आएंगे जिससे एक बार फिर मौसम बदलेगी।

दूसरी ओर, मौसम विभाग ने चक्रवात से जुड़ा ताजा अपडेट भी जारी किया है। मौसम विभाग से जारी अपडेट के मुताबिक बुधवार की सुबह चक्रवात आंध्र प्रदेश और ओडिशा के पास पहुंचेगा। इसके बाद बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्वी हिस्से की ओर बढ़े बढ़ेगा। आंध्र प्रदेश और ओडिशा पहुंचने से पहले सुपर साइक्लोन थोड़ा कमजोर होकर साइक्लोन में बदल जाएगा। चक्रवात के बादल समूह में झारखंड की ओर बढ़ेंगे जिससे अगले कई दिनों तक पूरे राज्य का मौसम प्रभावित होगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share article

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.