HomeELECTIONलोकतंत्र के महापर्व को लेकर लौहनगरी के मतदाताओं में गजब का उत्साह,...

लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लौहनगरी के मतदाताओं में गजब का उत्साह, तेज़ धूप में भी लंबी कतार, सुबह 6 बजे से ही पहुंचने लगे लोग, दिन के 11 बजे तक 28.45% मतदान

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : लोकतंत्र के महापर्व का दौर चल रहा है। लोकतंत्र के इस महात्योहार को लेकर गजब का उत्साह है। जमशेदपुर में आज यानी 25 मई को मतदान किया जा रहा है। इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जमशेदपुरवासी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से था। लेकिन लोग सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। इस बार चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। तेज़ धूप और भीषण गर्मी में लोग लंबी-लंबी कतारों में लगे है और अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर काफी उत्साहित है। युवा वोटर भी मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

बता दें कि झारखंड में अभी चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें जमशेदपुर के अलावा धनबाद, रांची और गिरिडीह के लिए मतदान चल रहा है। मतदान के दौरान अब तक किसी तरह की कोई भी अप्रिय वारदात या किसी तरह के हंगामा की सूचना नहीं है। शांतिपूर्वक पूर्ण मतदान हो रहा है।

वहीं मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने भी लोगों से परिवार समेत मतदान केंद्रों पर जाकर वोट करने की अपील की है।

सुबह09 बजे तक मतदान प्रतिशत

09- जमशेदपुर लोकसभा- 10.5%

विधानसभावार

44- बहरागोड़ा- 10.9

45- घाटशिला-11.08

46- पोटका-9.5

47- जुगसलाई-9.12

48- जमशेदपुर पूर्वी-9.59

49- जमशेदपुर पश्चिम-10.5


दिन के 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

09- जमशेदपुर लोकसभा- 28.45%

विधानसभावार
44- बहरागोड़ा- 30.45
45- घाटशिला-33
46- पोटका-28.6
47- जुगसलाई- 28.6
48- जमशेदपुर पूर्वी- 26.11
49- जमशेदपुर पश्चिम- 25.9

Most Popular