HomeधनबादDhanbadधनबाद मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों में चलाया गया टिकट जांच अभियान :...

धनबाद मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों में चलाया गया टिकट जांच अभियान : बड़ी संख्या में बिना टिकट लिए यात्री पकड़ाए

मिरर मीडिया : धनबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों में टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल  1877  यात्रियों को पकड़ा गया। बता दें कि इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से 7 लाख 70 हजार 350 रूपए जुर्माना वसूला गया।

गौरतलब है कि मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में जांच अभियान में 126 कर्मियों एवं आरपीएफ के जवानों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular