डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 3 से 9 अगस्त तक रेलवे लाइन के मरम्मत और मेंटेनेंस का काम चलने वाला है। अगर आप अगले कुछ दिनों में झारखंड, बिहार या पश्चिम बंगाल के रूट पर ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। पटरियों की मरम्मत की वजह से रेलवे ने 11 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 12 ट्रेनों के रूट में कटौती (शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन) की गई है।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
टाटानगर – आसनसोल मेमू (68056): 5, 7, 8 और 9 अगस्त
आद्रा – आसनसोल – आद्रा मेमू (68046/68045): 3, 4, 6, 7 और 9 अगस्त
आद्रा – मेदिनीपुर – आद्रा मेमू (68090/68089): 7 और 9 अगस्त
आद्रा – भागा – आद्रा मेमू (68077/68078): 7 और 9 अगस्त
आसनसोल – पुरुलिया – आसनसोल मेमू (63594/63593): 3 और 6 अगस्त
झारग्राम – पुरुलिया – झारग्राम मेमू (68023/68024): 4, 6 और 7 अगस्त
ये ट्रेनें बीच रास्ते तक ही चलेंगी
रेलवे ने कई ट्रेनों को उनके अंतिम स्टेशन तक न चलाकर बीच के स्टेशनों पर ही रोकने और वहीं से वापस चलाने का फैसला लिया है।
आसनसोल – पुरुलिया – आसनसोल मेमू (63594/63593): 5 और 8 अगस्त को यह ट्रेन केवल आद्रा तक जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी।
चक्रधरपुर – गोमो – चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115): 4, 7 और 9 अगस्त को यह ट्रेन केवल महुदा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।
आसनसोल – टाटानगर – आसनसोल मेमू (68055/68056): 4 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। 6 अगस्त को यह ट्रेन पुरुलिया तक ही जाएगी।
आसनसोल – टाटानगर मेमू (68055): 5, 7, 8 और 9 अगस्त को केवल आद्रा स्टेशन तक ही सीमित रहेगी।
आसनसोल – बाराभूम मेमू (68060): 5, 7, 8 और 9 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी।
खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 5 और 8 अगस्त को सिर्फ आद्रा स्टेशन तक ही अपनी सेवा देगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन निकलने से पहले एनटीईएस ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेन का सही स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पर किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

