बेमौसम बरसात फिर कर सकता है परेशान : तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
1 min read
मिरर मीडिया : बेमौसम बरसात अभी और परेशान कर सकता है। पिछले दिनों में बिना मौसम के तेज हवाओं के साथ बारिश ने सबको अचंभित कर दिया और अब एक बार फिर झारखंड सहित पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज आंधियों के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिम असम, ओडिशा और बिहार में गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कि माने तो देश भर के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। जबकि इस बीच, पश्चिमी हिमालयी इलाके में 14 मार्च तक बारिश होने और आंधी चलने का अनुमान है। वहीं 15 से 17 मार्च तक देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश होने की संभावना है।
दरअसल मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी ट्रफ मौजूदा समय में उत्तर बिहार से दक्षिण कर्नाटक तक फैली हुई है। जो तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तर कर्नाटक से गुजर रही है। जिसके मुताबिक 15 से 17 मार्च तक उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।