दुग्दा में पानी की समस्या समाप्त, जिला परिषद सदस्य ने किया समरसेबुल पंप और पाइप लाइन का उद्घाटन

KK Sagar
1 Min Read

चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा दक्षिणी पंचायत के प्रेमनगर पहाड़ी में पानी की समस्या समाप्त हो गई है। जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडेय ने शनिवार को चापानल में समरसेबुल पंप और पाइप लाइन का उद्घाटन किया।

बता दें कि प्रेमनगर पहाड़ी के दर्जनों घरों के सैकड़ों निवासी पिछले एक सप्ताह से पानी के लिए परेशान थे। हनुमान मंदिर के समीप सोलरयुक्त जलमीनार के बोरिंग में लगा समरसेबुल पंप खराब होने के कारण लोगों को पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी।

वहीं जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडेय ने ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अपने निजी मद से चापानल में समरसेबुल पंप और पाइप लाइन को लगवाया। उन्होंने कहा कि फिलहाल मेरे पास सरकारी कोई फंड नहीं है, लेकिन मैं अपने निजी पैसे से पानी की समस्या समाप्त करूंगा।

Advertisement

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि कमलेश दशोधी, आनंद सिंह, अशोक चौबे, पंकज चौधरी, नीता कुमारी, मुकेश चौधरी, पवन चौधरी, राहुल कुमार, सुजला चौधरी, राजेश कुमार, सुरेश मोदी, बलराम कुमार, विकास कुमार, शोभा देवी, सुशील देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....