अचानक जेडीयू ऑफिस क्यों पहुंचे नीतीश? साथ में एमएलसी संजय गांधी भी रहे मौजूद

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार सोमवार को अचानक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ऑफिस पहुंच गए। इस दौरान नीतीश के साथ के साथ सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे। नीतीश कुमार के इस अचानक दौरे से पार्टी कार्यालय में कुछ देर के लिए हलचल तेज हो गई। नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक पार्टी कार्यालय में रहे और इस दौरान उन्होंने कार्यालय का भ्रमण भी किया। उनके साथ जेडीयू के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय गांधी भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई से पहले लिया स्थिति का जायजा

नीतीश कुमार आज पार्टी कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई से पहले ही वहां पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद थे। नीतीश कुमार ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार जनसुनवाई की तैयारी और पार्टी कार्यालय की स्थिति का जायजा लेने के लिए जेडीयू दफ्तर पहुंचे थे।

नीतीश के साथ मौजूद रहे एमएलसी संजय गांधी

नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक जेडीयू कार्यालय में रुके और विभिन्न विभागों का विजिट किया। उन्होंने दफ्तर में हो रहे दैनिक कामकाज को घूम-घूमकर देखा और कुछ लोगों से बातचीत भी की। नीतीश कुमार के साथ इस दौरान जेडीयू के विधान परिषद सदस्य संजय गांधी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया।

पहले भी अचानक कर चुके हैं ऑफिस का दौरा

मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद भी वे लगातार पार्टी कार्यालय पहुंचकर फीडबैक ले रहे हैं। नीतीश कुमार इस तरह से अचानक ही जेडीयू ऑफिस पहली बार नहीं पहुंचे हो। बल्कि इससे पहले भी कई बार इस तरह का वाकया देखने के लिए मिला है। नीतीश कुमार भले ही बिहार के मुख्यमंत्री अब नहीं रहे हो, लेकिन पार्टी से जुड़े कामकाज को लेकर वे लगातार एक्टिव हैं और देखरेख कर रहे हैं।

Share This Article