June 11, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

श्रम अधीक्षक के प्रयास से कामगार को मिला बकाया सैलरी और ग्रेच्युटी का कुल 71 हजार 539 रुपए

1 min read

मिरर मीडिया : श्रम अधीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह के प्रयास से एक कामगार को उसकी ढाई साल से बकाया सैलरी और ग्रेच्युटी को लेकर कुल 71 हजार 539 रुपए का भुगतान आज हुआ।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक ने बताया कि अनिमेष ऑटोकोर्प प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत साधन कुमार मंडल ने 7 नवंबर 2020 को कंपनी से काम छोड़ दिया था। उसने कई बार बकाया सैलरी और ग्रेच्युटी के लिए प्रबंधन से आग्रह किया। जब उसे बकाया रकम नहीं मिली तो उन्होंने 24 जुलाई 2021 को उनके कार्यालय में आवेदन दिया।

जब उन्होंने अगस्त 2023 में यहां श्रम अधीक्षक के रूप में योगदान दिया तब यह मामला उनके संज्ञान में आया। कामगार का बकाया भुगतान करने के लिए श्रम अधीक्षक ने कंपनी को दो-तीन बार नोटिस भेजी। जिसके फलस्वरूप आज प्रबंधन साधन कुमार मंडल को उसकी बकाया सैलरी 13 हजार 847 रुपए और ग्रेजुएटी 57 हजार 692 देने को राजी हुआ।

प्रबंधन ने सैलरी और ग्रेच्युटी का चेक श्रम अधीक्षक के माध्यम से साधन कुमार मंडल को प्रदान किए।

बकाया रकम मिल जाने पर साधन कुमार मंडल ने लिखित रूप से दिया कि कंपनी पर उसका कोई दवा नहीं रहेगा और उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली। साथ ही राशि मिल जाने पर उन्होंने श्रम अधीक्षक को धन्यवाद दिया और उनके प्रति आभार प्रकट किया।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.