Homeराज्यJamshedpur Newsसावन के रंग में रंगी महिलाएं, धूमधाम व उत्साह से मनाया महोत्सव,...

सावन के रंग में रंगी महिलाएं, धूमधाम व उत्साह से मनाया महोत्सव, 70 साल की बनी सावन क्वीन

जमशेदपुर : डिमना रोड स्थित विजय ग्रीन अर्थ की महिलाओं ने विजय ग्रंथ सभागार में बड़े ही धूमधाम से और पूरे उत्साह के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला राधा रानी को सावन क्वीन घोषित किया गया। जहां पर महिलाओं ने खूब मस्ती की।

महिलाओं ने ग्रीन थीम के तहत महोत्सव स्थल को काफी खूबसूरत और आकर्षक रूप देकर सजावट की थी। महोत्सव के दौरान महिलाएं पूरी तरह सावन के रंग में रंग गई। सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ियों और चूड़ियों में बेहद खूबसूरत लग रही।

महिलाओं के हाथो की गहरी मेहंदी उनके श्रृंगार में चार चांद लगा रही थी। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीत गाया खूब मस्ती कर सावन का आनंद उठाया। मौके पर महिलाओं ने बताया कि यह सावन महोत्सव, महोत्सव नहीं है, बल्कि एक दूसरे के करीब जाने का और खुशियां मनाने का मौका है।

Most Popular