June 8, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

झारखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट : 31 से 3 अप्रैल तक मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ राज्यभर में बारिश होने की संभावना

1 min read

मिरर मीडिया : झारखंड में मौसम फिर से करवट ले रही है। परिवर्तन के बाद राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को मेघगर्जन और वज्रपात, तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में गर्जन, वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

31 से 3 अप्रैल तक राज्यभर में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किलोमीटर की गति से चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश का अनुमान लगाया है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उसमें पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला और बोकारो शामिल हैं। इन जिलों में वज्रपात का भी अनुमान है।

झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.