डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अगर आप अगले कुछ दिनों में टाटानगर से गुवा या चक्रधरपुर के बीच मेमू ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार प्रमुख मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में किए गए अस्थायी बदलाव की अवधि को बढ़ाकर 09 सितंबर तक कर दिया है।
अब 26 अगस्त से 09 सितंबर के बीच ये ट्रेनें टाटानगर स्टेशन के बजाए आदित्यपुर स्टेशन से ही खुलेंगी और वहीं पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।
प्रभावित ट्रेनों की सूची
ट्रेन संख्या 68004 (गुवा–टाटानगर): अब केवल गुवा से आदित्यपुर के बीच चलेगी।
ट्रेन संख्या 68019 (टाटानगर–गुवा): अब आदित्यपुर स्टेशन से ही गुवा के लिए रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 68020 (गुवा–टाटानगर): अब गुवा से चलकर टाटानगर के बजाय आदित्यपुर तक जाएगी।
ट्रेन संख्या 68009 (टाटानगर–चक्रधरपुर): अब टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन से चक्रधरपुर के लिए खुलेगी।
घर से निकलने से पहले जांच लें समय
रेल प्रशासन ने यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए सतर्क रहने को कहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चक्रधरपुर ने अपील की है कि 26 अगस्त से 09 सितंबर के दौरान यात्रा पर निकलने से पहले यात्री नए प्रस्थान स्टेशन और संशोधित समय सारणी की पूरी जानकारी रेलवे पूछताछ केंद्र या अधिकृत ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें।

