गुप्त सूचना पर अंबे काटा घर के पास छापेमारी
बाघमारा के ब्लॉक 2 क्षेत्र में कोयला तस्करों के खिलाफ CISF और BCCL प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर अंबे काटा घर के पास छापेमारी कर अवैध रूप से डंप किया गया लगभग 10 टन कोयला बरामद किया गया। CISF के क्राइम विंग को गोपनीय सूत्रों से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद CISF और BCCL प्रबंधन की टीम ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
10 टन कोयला बरामद, BCCL को सौंपा
छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 10 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। बरामद कोयले को नियमानुसार BCCL प्रबंधन को सौंप दिया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला डंप करने और तस्करी में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।
अवैध खनन और तस्करी पर जारी रहेगा अभियान
अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला चोरों और माफियाओं में डर का माहौल है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

