बिहार की महिला शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों को उनके गृह जिले में स्थानांतरण करने की मांग उठाई। उन्होंने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से आग्रह किया कि सभी महिला शिक्षकों को उनके गृह जिला में ट्रांसफर किया जाए। इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि महिला शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा।
राबड़ी देवी ने उठाया महिला शिक्षकों का मुद्दा
बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान महिला शिक्षकों से जुड़े अहम मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई। महिला शिक्षकों के तबादले और अवकाश से जुड़े मुद्दों पर पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों को उनके गृह जिले में स्थानांतरण करने की जोरदार मांग उठाई। राबड़ी देवी ने कहा कि महिला शिक्षकों का तबादला दूर-दराज जिलों में होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गृह जिले में स्थानांतरण की मांग
राबड़ी देवी ने कहा महिला शिक्षक जो हैं वो एक जिले से दूसरे जिले में चली गई हैं। उनको उसी जिले में कर देना चाहिए जिस जिले की वो हैं। महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। बाल-बच्चा देखती हैं, घर भी देखती हैं। जो जिला है उसी जिले में घर के आसपास उनकी पोस्टिंग कर देनी चाहिए। इससे महिलाओं को इससे सुविधा होगी।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का सकारात्मक रुख
नेता प्रतिपत्र की मांग पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा।
730 दिनों के शिशु देखभाल अवकाश का मुद्दा
इसके साथ ही सदन में महिला कर्मियों को 730 दिनों का शिशु देखभाल अवकाश देने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। माले के एमएलसी संजय कुमार सिंह ने राज्यपाल सचिवालय की अनुशंसा का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग अब तक इस पर फैसला नहीं ले पाया है, जबकि यह महिला शिक्षकों के लिए बेहद जरूरी है। इस पर शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अगले 15 दिनों के भीतर इस विषय पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
730 दिनों के शिशु देखभाल अवकाश का मुद्दा
सदन में महिला कर्मियों को 730 दिनों का शिशु देखभाल अवकाश देने का मुद्दा भी उठा। बताया गया कि राज्यपाल सचिवालय की अनुशंसा के बावजूद शिक्षा विभाग में अब तक इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। माले एमएलसी संजय कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को 730 दिनों का शिशु देखभाल अवकाश देने की मांग की।

