पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 23 मवेशी जब्त, तस्कर फरार

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। सोनुवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 23 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया।हालांकि, अंधेरे का लाभ उठाकर पशु तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।

कैसे हुई कार्रवाई?
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क के रास्ते मवेशियों की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बांसकाटा और सोनुवा के बीच घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर मवेशियों को छोड़कर जंगलों और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

क्षेत्र में चर्चा का विषय
स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में पशु तस्करी का काला कारोबार वर्षो से फल-फूल रहा है। तस्कर पुलिस से बचने के लिए ग्रामीण और मुख्य सड़कों के विभिन्न रास्तों का उपयोग करते हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि पशु तस्करी का नेटवर्क काफी गहरा है और पुलिस द्वारा कभी-कभार होने वाली यह कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

पुलिस की आगामी योजना

फिलहाल पुलिस फरार तस्करों की पहचान करने में जुटी है। संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है, ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि क्षेत्र में अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी।

Share This Article