मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने के बाद धीरे-धीरे सक्रिय राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। निशांत संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। अब निशांत ने पिता नीतीश कुमार की राह पर चलते हुए जनता दरबार लगाएंगे और लोगों की शिकायतें सुनने का फैसला किया है।
जदयू कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे निशांत
निशांत कुमार जल्द ही जनता दरबार लगाएंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। खुद निशांत कुमार ने इस बात की जानकारी दी। निशांत कुमार ने शुक्रवार के राजधानी पटना स्थित जदयू कार्यालय में जनता दरबार लगाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही आम लोगों के सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए या संबंधित विभाग तक उन्हें तुरंत पहुंचाया जाए।
पार्टी की कार्यप्रणाली को समझने में लगे निशांत
इससे पहले शुक्रवार को निशांत कुमार ने पटना स्थित के जेडीयू कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जमीनी फीडबैक लेने और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि निशांत पार्टी की कार्यप्रणाली को समझने के लिए लगातार बैठकों में भाग ले रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर संगठन को और धारदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
बैठक के बारे में क्या बोले निशांत?
निशांत ने मीडिया में जो बयान दिया उससे यह साफ झलका रहा था कि वे पार्टी के लिए बड़ा प्लान बना रहे हैं। संगठन के लिए कुछ नया सोच रहे हैं। शायद इसीलिए वे पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। आज की बैठक को लेकर निशांत ने कहा, “जिलाध्यक्षों से मैं मिला हूं… हम लोग चर्चा कर रहे हैं किस तरह से पार्टी का चलाएं। किस तरह से अपने पिताजी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन को कैसे मजबूत करें इसकी चर्चा हो रही है।”
पार्टी गतिविधियों में भाग ले रहे निशांत
बता दें कि बीते आठ मार्च को निशांत कुमार ने हाल ही में औपचारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से वे लगातार पार्टी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार 27 मार्च को जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने जेडीयू के क्रियाशील सदस्य के रूप में निशांत कुमार को सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही शुक्रवार को ही तिरहुत प्रमंडल 1 एवं 2 क्षेत्रांतर्गत जनता दल (यू) के सभी जिलाध्यक्षों के साथ आयोजित संगठनात्मक बैठक में संजय झा के सात जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और निशांत कुमार भी मौजूद रहे।

